अंडमान व निकोबार द्वीप समूह न्यूनतम वेतन – जनवरी 2022 | Latest Minimum Wages in Andaman and Nicobar Islands – January 2022

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह का न्यूनतम वेतन दिनांक 01 जनवरी 2022 से राज्य सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप अंडमान व निकोबार द्वीप समूह राज्य के अंतर्गत आने वाले किसी सरकारी विभाग, कार्यालय और औद्योगिक प्रतिष्ठान में काम करते हैं तो ये आप पे भी लागू होगा और आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह न्यूनतम वेतन – 01 जनवरी 2022 | Latest Minimum Wages in Andaman and Nicobar Islands – 01 January 2022

अपर सचिव श्रम आयुक्त (Additional Secretary Labor Commissioner), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने दिनांक 11 जनवरी 2022 को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से सम्बंधित एक अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार न्यूनतम वेतन दिनांक 01 जनवरी 2022 से सरकारी विभाग, कार्यालय और औद्योगिक प्रतिष्ठान के अंतर्गत आने वाले सभी 6 अनुसूचित रोजगारों (Scheduled Employments) पे लागू होगा।

नवीनतम न्यूनतम वेतन दिनांक 01 जनवरी 2022 से इस प्रकार से होगा।

Class of Employment
( रोजगार की श्रेणी )
Total Per Day
( कुल प्रति दिन )
Total Per Month
( कुल प्रति माह )
UnskilledRs. 507.00Rs. 13182.00
Semi-Skilled / Unskilled SupervisoryRs. 564.00Rs. 14664.00
Skilled / ClericalRs. 649.00Rs. 16874.00
Highly SkilledRs. 707.00Rs. 18382.00

वेतन/दरों की गणना :

1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।

  • 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26

आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)

अन्य पढ़े :

Leave a Comment