पश्चिम बंगाल का न्यूनतम वेतन दिनांक 01 जुलाई 2022 से राज्य सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप पश्चिम बंगाल के अंतर्गत आने वाले किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो ये आप पे भी लागू होगा और आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।
पश्चिम बंगाल नवीनतम न्यूनतम वेतन : 01 जुलाई 2022 | Latest Minimum Wages in West Bengal : 01 July 2022
सुश्री शर्मीला खटुआ, श्रम आयुक्त, पश्चिम बंगाल ने दिनांक 06 जुलाई 2022 को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से सम्बंधित एक अधिसूचना जारी किया है।
इसके अनुसार पश्चिम बंगाल में सभी 33 अनुसूचित रोजगारों ( Sheduled Employments) में निम्न श्रेणी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की गई है।
नवीनतम न्यूनतम वेतन दिनांक 01 जुलाई 2022 से इस प्रकार से होगा।
Class of Employment | Zone | Total Per Day | Total Per Month |
Unskilled | A | ₹ 355.00 | ₹ 9239.00 |
Semi-Skilled | A | ₹ 391.00 | ₹ 10163.00 |
Skilled | A | ₹ 430.00 | ₹ 11180.00 |
Highly Skilled | A | ₹ 473.00 | ₹ 12297.00 |
Unskilled | B | ₹ 322.00 | ₹ 8380.00 |
Semi-Skilled | B | ₹ 354.00 | ₹ 9216.00 |
Skilled | B | ₹ 390.00 | ₹ 10139.00 |
Highly Skilled | B | ₹ 429.00 | ₹ 11154.00 |
वेतन/दरों की गणना (Salary/Rates Calculation) :
1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।
- 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26
6-दिन के वेतन (साप्ताहिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति दिन को 6 से गुणा करना होगा।
- 6 दिन का वेतन (साप्ताहिक दरें) = कुल प्रति दिन X 26
आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)
अन्य पढ़े :