ओड़िशा का न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से राज्य सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप ओड़िशा के अंतर्गत आने वाले किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो ये आप पे भी लागू होगा और आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।
ओड़िशा नवीनतम न्यूनतम वेतन – 01 अप्रैल 2022 | Latest Minimum Wages in Odisha – 01 April 2022
डॉ. एन. थिरुमाला नाइक, श्रम आयुक्त (Labour Commissioner), ओड़िशा ने दिनांक 31 अप्रैल 2022 को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से सम्बंधित एक अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2022 से सभी 89 अनुसूचित रोजगारों में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रेणियों के कर्मचारियों को प्रति दिन 11.00 रुपये की दर से परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (Variable Dearness Allowance) देय होगा।
ओड़िशा में नवीनतम न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से इस प्रकार से होगा।
Category of Employment | Minimum Wages with VDA per Day w.e.f. 01/10/2021 | VDA per Day w.e.f. 01/04/2022 | Minimum Wages with VDA per Day w.e.f. 01/04/2022 |
अकुशल (Unskilled) | ₹315.00 | ₹11.00 | ₹326.00 |
अर्ध-कुशल (Semi-Skilled) | ₹355.00 | ₹11.00 | ₹366.00 |
कुशल (Skilled) | ₹405.00 | ₹11.00 | ₹416.00 |
उच्च कुशल (Highly Skilled) | ₹465.00 | ₹11.00 | ₹476.00 |
वेतन/दरों की गणना (Salary Calculation) :
1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।
- 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26
आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)
अन्य पढ़े :