मेघालय नवीनतम न्यूनतम वेतन, अप्रैल 2022 | Latest Minimum Wages in Meghalaya April 2022

मेघालय का न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से मेघालय सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप मेघालय में किसी निजी संगठन में कार्यरत कर्मचारी हैं तो यह आप पर लागू होगा और आपको न्यूनतम वेतन के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।

मेघालय नवीनतम न्यूनतम वेतन – 01 अप्रैल 2022 | Latest Minimum Wages in Meghalaya – 01 April 2022

जी एच पी राजू, आईपीएस, प्रधान सचिव, मेघालय, श्रम विभाग ने 31-मार्च-2022 को मेघालय में बढ़े हुए न्यूनतम वेतन की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, मेघालय के तहत सभी 29 अनुसूचित रोजगारों के तहत काम करने वाले कर्मचारी के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (Variable Dearness Allowance) में वृद्धि की गयी है।

मेघालय में न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से इस प्रकार से होगा।

Class of EmploymentBasic Per DayVDA Per DayTotal Per Day
अकुशल (Unskilled)₹300.00₹73.00₹373.00
अर्ध-कुशल (Semi-Skilled)₹340.00₹83.00₹423.00
कुशल (Skilled)₹380.00₹93.00₹473.00
उच्च कुशल (Highly Skilled)₹420.00₹102.00₹522.00

वेतन/दरों की गणना (Salary Calculation) :

1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।

  • 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26

आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)

अन्य पढ़े :

Leave a Comment