गुजरात का न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से राज्य सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप गुजरात के अंतर्गत आने वाले किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो ये आप पे भी लागू होगा और आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।
गुजरात नवीनतम न्यूनतम वेतन – 01 अप्रैल 2022 | Latest Minimum Wages in Gujarat – 01 April 2022
श्रम आयुक्त (Labour Commissioner), गांधिनगर, गुजरात ने दिनांक 31 मार्च 2022 को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से सम्बंधित एक अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2022 से कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (Variable Dearness Allowance) में वृद्धि की गयी है।
गुजरात में न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से इस प्रकार से होगा।
ज़ोन-1
Class of Employment | Basic Per Day | Basic Per Month | VDA Per Day | VDA Per Month | Total Per Month |
Unskilled | ₹276.00 | ₹7176.00 | ₹83.30 | ₹2165.80 | ₹9341.80 |
Semi-Skilled | ₹284.00 | ₹7384.00 | ₹83.30 | ₹2165.80 | ₹9549.80 |
Skilled | ₹293.00 | ₹7618.00 | ₹83.30 | ₹2165.80 | ₹9783.80 |
ज़ोन-2
Class of Employment | Basic Per Day | Basic Per Month | VDA Per Day | VDA Per Month | Total Per Month |
Unskilled | ₹268.00 | ₹6968.00 | ₹83.30 | ₹2165.80 | ₹9133.80 |
Semi-Skilled | ₹276.00 | ₹7176.00 | ₹83.30 | ₹2165.80 | ₹9341.80 |
Skilled | ₹284.00 | ₹7384.00 | ₹83.30 | ₹2165.80 | ₹9549.80 |
वेतन/दरों की गणना (Salary Calculation) :
1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।
- 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26
आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)
अन्य पढ़े :