बिहार नवीनतम न्यूनतम वेतन, सितंबर 2022 | Latest Minimum Wages in Bihar September 2022

बिहार का न्यूनतम वेतन दिनांक 01-सितंबर-2022 से राज्य सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप बिहार के अंतर्गत आने वाले किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो ये आप पे भी लागू होगा और आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।

बिहार नवीनतम न्यूनतम वेतन – 01 सितंबर 2022 | Latest Minimum Wages in Bihar – 01 September 2022

श्री गजेन्द्र कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव, बिहार ने दिनांक 31-अगस्त-2022 को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से सम्बंधित एक अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार मजदूरी की वर्त्तमान न्यूनतम दरों (Existing Minimum Wages) पर मजदूरी की न्यूनतम दरों में 15% की वृद्धि की गई है। यह अधिसूचना उन सभी के लिए 01-सितंबर-2022 से प्रभावी होगी जो 69 अनुसूचित रोजगार (Scheduled Employments) की श्रेणी के तहत काम कर रहे हैं।

बिहार में न्यूनतम वेतन दिनांक 01-सितंबर-2022 से इस प्रकार से होगा।

Class of EmploymentBasic Per DayBasic Per MonthVDA Per DayVDA Per MonthTotal Per DayTotal Per Month
Unskilled₹366.00₹9516.00₹81.00₹2106.00₹447.00₹11622.00
Semi-Skilled₹380.00₹9880.00₹83.00₹2158.00₹463.00₹12038.00
Skilled₹463.00₹12038.00₹102.00₹2652.00₹565.00₹14690.00
Highly Skilled₹566.00₹14716.00₹125.00₹3250.00₹691.00₹17966.00
Supervisory/Clerical₹403.00₹10478.00₹88.92₹2312.00₹491.92₹12790.00

नोट: बिहार सरकार ने अधिसूचना में अद्यतन मूल वेतन (Updated Basic Wages) के साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (Variable Dearness Allowance) के बारे में अधिसूचित नहीं किया है। इसलिए हम पिछले परिवर्तनीय महंगाई भत्ता को तब तक जारी रखेंगे जब तक कि सरकार नई परिवर्तनीय महंगाई भत्ता दरों को अधिसूचित नहीं कर देती।

वेतन/दरों की गणना (Salary Calculation) :

1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।

  • 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26

6-दिन के वेतन (साप्ताहिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति दिन को 6 से गुणा करना होगा।

  • 6 दिन का वेतन (साप्ताहिक दरें) = कुल प्रति दिन X 26

आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)

अन्य पढ़े :

Leave a Comment