बिहार नवीनतम न्यूनतम वेतन, अप्रैल 2022 | Latest Minimum Wages in Bihar April 2022

बिहार का न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से राज्य सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है। यदि आप बिहार के अंतर्गत आने वाले किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो ये आप पे भी लागू होगा और आपको इसके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

आईए चलिए जानते हैं कि अलग – अलग श्रेणी में काम करने वाले कर्मचारियों की नवीनतम न्यूनतम वेतन क्या होगी।

बिहार नवीनतम न्यूनतम वेतन – 01 अप्रैल 2022 | Latest Minimum Wages in Bihar – 01 April 2022

श्री गजेन्द्र कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव, बिहार ने दिनांक 30 मार्च 2022 को न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से सम्बंधित एक अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2022 से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 (Minimum Wages Act, 1948) के अंतर्गत 69 अनुसूचित नियोजनों (Scheduled Employments) में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (Variable Dearness Allowance) में वृद्धि की गयी है।

बिहार में न्यूनतम वेतन दिनांक 01 अप्रैल 2022 से इस प्रकार से होगा।

Class of EmploymentBasic Per DayBasic Per MonthVDA Per DayVDA Per MonthTotal Per DayTotal Per Month
Unskilled₹237.00₹6162.00₹81.00₹2106.00₹318.00₹8268.00
Semi-Skilled₹247.00₹6422.00₹83.00₹2158.00₹330.00₹8580.00
Skilled₹301.00₹7826.00₹102.00₹2652.00₹403.00₹10478.00
Highly Skilled₹367.00₹9542.00₹125.00₹3250.00₹492.00₹12792.00
Supervisory/Clerical₹6799.00₹2312.00₹9111.00

वेतन/दरों की गणना (Salary Calculation) :

1-दिन के वेतन (दैनिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति माह को 26 से विभाजित करना होगा।

  • 1 दिन का वेतन (दैनिक दरें) = कुल प्रति माह / 26

6-दिन के वेतन (साप्ताहिक दर) की गणना के लिए, आपको कुल प्रति दिन को 6 से गुणा करना होगा।

  • 6 दिन का वेतन (साप्ताहिक दरें) = कुल प्रति दिन X 26

आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification)

अन्य पढ़े :

Leave a Comment